नोएडा का धोखेबाज बिल्डर : फ्लैट देने के नाम पर हड़पे 20 लाख, अपने ही घर के लिए अब कोर्ट का लेना पड़ा सहारा 

नोएडा | 3 घंटा पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : सेक्टर-142 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बिल्डर कंपनी के ग्यारह निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला निवेशक ने बिल्डर कंपनी पर फर्जी दस्तावेज के जरिए फ्लैट बुक कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला 
गाजियाबाद निवासी महिला निवेशक दिव्यानी ने न्यायालय को बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में बिल्डर के प्रोजेक्ट में एक फ्लैट बुक कराया, जिसकी कीमत 23.13 लाख थी। उन्होंने बिल्डर को 19.79 लाख का भुगतान किया। निदेशकों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फ्लैट देने का झांसा देकर रकम हड़प ली, जबकि नौ वर्ष बाद भी कब्जा नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि बिल्डर के निदेशक शक्ति नाथ, देवेंद्र मोहन सक्सेना, मीना नाथ, विक्रम नाथ, मुकेश मोहन श्रीवास्तव, वेद प्रकाश प्रभाकरन मेनन, मयूर डोगरा, आशीष ठक्कर, हिमांशी खन्ना और बरखा बथला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नौ सालों से काट रही चक्कर 
पीड़िता का कहना है कि उसने इस घर को बहुत मुश्किलों से पैसे इकट्ठे कर खरीदा था। पिछले नौ सालों से वह अपने ही फ्लैट के लिए कभी पुलिस तो कभी कोर्ट के चक्कर लगा रही है। अब कोर्ट के आधार पर सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज हो गया है।

अन्य खबरें