खुशखबरी : नोएडा से मेरठ के लिए 5 और बुलंदशहर के लिए चलेंगी 18 अतिरिक्त बसें, एआरटीओ ने बताई नई योजना

नोएडा | 1 साल पहले | Md Raja

Google Image | Symbolic Image



Noida News : गौतमबुद्ध नगर से बुलंदशहर के लिए सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के बीच 10 और अतिरिक्त बसें चलेंगी। अभी तक दोनों शहरों के बीच में 18 बसें चलती हैं, लेकिन 10 अतिरिक्त चलने के बाद कुल 28 बसें गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर को जोड़ेगी।

मोरना बस डिपो को नई खेप का इंतजार
सेक्टर-35 मोरना बस डिपो के एआरटीओ नरेश पाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की तरफ से नई बसों के मिलने का इंतजार है। आगामी एक महीने के भीतर बसों की खेप गौतमबुद्ध नगर को मिल जाएगी।

मेरठ के लिए 5 और बुलंदशहर के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी
उन्होंने बताया कि मेरठ के लिए अभी जिले से 15 बसें चलती है। जिसको बढ़ाकर 20 किया जाएगा। इसके अलावा बुलंदशहर के लिए 18 से बढ़कर 28 बसें की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कंडक्टर को ड्राइवर की भर्ती की जाएगी। बसों के ऑपरेटरों के साथ मीटिंग भी चल रही है।

अन्य खबरें