Noida News : पति को इस हालत में नहीं देख पाई 50 साल की महिला, सुहाग के उजड़ने से पहले नाले में कूदकर दी जान

नोएडा | 11 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Image



Noida News : बीते शनिवार 27 मई को नोएडा में एक महिला की लाश पुलिस को मिली थी। महिला की लाश सेक्टर-24 ने मिली थी। घटना के 24 घंटे बाद महिला की पहचान हो पाई है। इसके साथ ही इसका खुलासा भी हो गया है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की थी। आत्महत्या करने की वजह जानकर आप भी दुखी हो जाओगे।

27 मई को मिली थी लाश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 27 मई को एक महिला की लाश सेक्टर-24 थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में मिली थी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो महिला की पहचान 50 वर्षीय सीमा के रूप में हुई, जो मूल रूप से रांची की रहने वाली थी।

24 मई को किया सुसाइड
सीमा बीते 24 मई को दोपहर करीब 2:30 बजे अपने घर से निकली थी। उसके बाद उसने नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को आत्महत्या की खबर नहीं थी। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चल पाया तो 25 मई को सेक्टर-24 थाना जाकर महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके बाद 27 मई को महिला की लाश पुलिस को मिली।

पति को ब्रेन कैंसर है
पुलिस ने जब इस सुसाइड केस के बारे में छानबीन की तो काफी दुख देने वाला खुलासा हुआ है। खुलासे के दौरान पता चला है कि सीमा का पति कैंसर से पीड़ित है, वह अपने पति को देखकर हमेशा उदास रहती थी। महिला अपने पति और बहू-बेटी के साथ नोएडा की गेल हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी। जानकारी के मुताबिक महिला का बेटा गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में अधिकारी के पद पर तैनात था। सीमा के पति को ब्रेन कैंसर है।

अन्य खबरें