Lok Sabha Elections 2024 : अखिलेश यादव ने कन्नौज से भरा नामांकन, बीजेपी के सुब्रत पाठक को देंगे टक्कर 

नोएडा | 9 दिन पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | अखिलेश यादव ने कन्नौज से भरा नामांकन



Noida/Lucknow : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वह दोपहर 12:00 कन्नौज पहुंचे। पहले वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले उसके बाद नामांकन भरा है। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने अखिलेश यादव की नामांकन करने  तश्वीरें सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर भी की। इस दौरान अखिलेश यादव काफी खुश दिखाई दे रहे है। 
सुब्रत पाठक भी नामांकन करने पहुंचे 
नामांकन के बाद अखिलेश शहर के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने आगे के कार्यक्रम निर्धारित किया है। वहीं, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे है। वो एक सेट नामांकन 23 अप्रैल को ही भर चुके हैं। उनकी पत्नी नेहा पाठक ने भी बुधवार को नामांकन कराया है। गुरुवार सुबह से ही भाजपाई और सपाई खेमों में गहमागहमी दिखाई पड़ रही है। पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

अन्य खबरें