Noida Rwa : रजत विहार के अध्यक्ष बने अमित नागपाल, इनको मिली कार्यकारिणी में जगह

नोएडा | 2 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी



Noida News : सेक्टर-62 सी ब्लॉक रजत विहार के रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के रविवार को चुनाव हुए। चुनाव में तीस से अधिक मतों के अंतर से अमित नागपाल आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी के चुने जाने पर सेक्टर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सेक्टर की समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

पैनल ने की एकतरफा जीत
आरडब्ल्यूए के चुनाव अधिकारी लावेश सिसोदिया ने बताया कि रविवार सुबह निर्धारित समय साढ़े नौ बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि दोपहर दो बजे तक चला। इस बीच 311 मतदाताओं में से 249 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव में अमित नागपाल के पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित नागपाल ने कहा कि सेक्टर में किसी भी निवासी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वह निवासियों के हित में काम करेंगे।

इनकी हुई नियुक्ति
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित नागपाल, उपाध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल, महासचिव गोपाल चंद्र शर्मा, सचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष विश्वास सक्सेना चुने गए। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य मुकेश चंद सहगल और उषा शर्मा को बनाया गया है।

अन्य खबरें