Noida Rwa : सेक्टर-144 में नई कार्यकारिणी की घोषणा, इनको मिली जिम्मेदारी

नोएडा | 2 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | कार्यकारिणी



Noida News : सेक्टर-144 में नई कार्यकारिणी के चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने चुनाव ना कराकर आपसी सहमति से आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में संजय चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के चुने जाने पर सेक्टर के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सेक्टर की समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि सेक्टर में साफ-सफाई बिजली और सुरक्षा आदि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सेक्टर के निवासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर के विकास, आपसी प्रेम-भाव बढ़ाने और समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान करने के लिए पूरे प्रयास करेंगे।

इनको मिली जिम्मेदारी
  1. संरक्षक- नम्रता 
  2. अध्यक्ष-संजय चौहान 
  3. उपाध्यक्ष-बिजेंदर सिंह 
  4. महासचिव-भगत सिंह तोंगड 
  5. कोषाध्यक्ष-अतुल शर्मा 
  6. सहसचिव-सतपाल सिंह 
  7. कार्यकारिणी सदस्य- नीशू शर्मा, जयवीर बैंसला, सोनू चौहान

अन्य खबरें