Noida News : साइबर क्राइम से बचने के लिए एक्सपर्ट ने दी क्लास, चलाया जागरूकता अभियान

नोएडा | 1 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम



Noida News : साइबर अपराधों को लगाम लगाने के लिए सेक्टर-128 स्थित जेपी विश टाउन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिससे YSS Foundation, सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ और पुलिस कमिश्नरेट ने मिलकर आयोजन किया। एल एलबी गौतम ने साइबर धोखाधड़ी और सुरक्षा पर जागरूकता पैदा करने के लिए YSS फाउंडेशन का समर्थन किया।

समस्याओं का समाधान पर चर्चा
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराना, उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देना और विशेषज्ञों द्वारा समस्याओं का समाधान प्रदान करना था। कार्यशाला में ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो करेंसी, लोन एंड चाइनीज एप और सोशल मीडिया क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही साइबर सुरक्षा के बारे में लोगों जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया ताकि लोगों को साइबर अपराधों से बचाया जा सके।

चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता : विशेषज्ञ
कार्यक्रम का संचालन एयर कमोडोर नृप मेहता (साइबर प्रमाणित विशेषज्ञ) ने किया और उन्होंने निवासियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही, देश में साइबर सुरक्षा क्षमता बढ़ाने और नई चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। निवासियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने में कार्यक्रम कारगर साबित हुआ।

अन्य खबरें