Noida Breaking : हिमाचल के मुख्यमंत्री नोएडा आए, राज्यपाल से मुलाकात की

नोएडा | 1 साल पहले | Md Raja

Tricity Today | हिमाचल के मुख्यमंत्री नोएडा आए, राज्यपाल से मुलाकात की



Noida News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित कैलाश हॉस्पिटल पहुंचे हैं। हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला का हाल जानने मुख्यमंत्री आए हैं। आपको बता दें कि रविवार की रात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का हाल जाना है। सोमवार की देर शाम मुख्यमंत्री ने कैलाश अस्पताल पहुंचकर पहले शिव प्रताप शुक्ला और फिर उनके परिजनों से बातचीत की है। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
नोएडा के सेक्टर-27 में कैलाश अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार की देर रात हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सोमवार की सुबह गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं। लक्ष्मी सिंह ने नोएडा के डीसीपी को सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने का आदेश दिया। वहीं, देर शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू के नोएडा आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त और मजबूत कर दिए। अस्पताल की सड़क पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। अस्पताल में प्रवेश करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

अन्य खबरें