विदेश में नौकरी करने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर : वीजा के नाम पर आपके साथ भी हो सकती है ऐसे ठगी, जानिए कैसे बचें

नोएडा | 10 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Symbolic images



Noida News : सालों से विदेशी वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। वीजा ऐजेंट भोले भाले लोगों को कागजों के हेरफेर और गैर जरूरी परमिशन के नाम पर ठगे जा रहे हैं। इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नोएडा सेक्टर-2 स्थित ए वीजा एक्सपर्ट कंपनी द्वारा रविवार को एक सेमिनार का आयोजन किया। इस आयोजन में देशभर से करीब 600 वीजा इच्छुक लोगों ने भाग लिया। जहां मोटिवेशनल स्पीकर कवीश कपूर द्वारा इस ठगी से बचने के उपायों सहित लोगों को जागरूक किया। 

विदेश जाने के लालच में गवां रहे लाखों रुपये 
कवीश कपूर ए वीजा एक्सपर्ट कंपनी के फाउंडर के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर हैं। कंपनी द्वारा देशभर में हो रही वीजा ठगी की शिकायातों के बाद इस तरह के सेमिनार आयोजित करने का निष्चय किया। जहां स्पीकर कवीश कपूर ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि विदेश जाने की जल्दबाजी में लोग ऐजेंटों के जाल में फंस जाते हैं। जबकि उन ऐजेंटों की किसी भी देश की एंबेंसी में कोई जान पहचान नहीं होती लेकिन वे लोगों को गैर जरूरी कागजातों और कई तरह की परमिशन मुहैया कराने के नाम पर लाखों का चूना लगा देते है। 

वीजा के लिए केवल इन दस्तावेजों की जरूरत
वीजा के लिए सिर्फ जरूरी पांच या छह दस्वेजों की आवश्यकता होती है। साथ सॉलिसिटर की फीस के अलावा अन्य कोई खार्चा नहीं होता है। जबकि ज्यादातर एजेंट लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए उनकी जमीन जायदात तक के पेपर उनसे ले लेते है। लोग भी विदेश जाने की जल्दबाजी के चलते दर्जनों पेपर उनको मुहैया करा देते है। जिससे वे ठगी का शिकार हो जाते है। कवीश कपूर ने कहा भारत में सबसे ज्यादा ठगी के शिकार पंजाब राज्य के लोग होते हैं। जिन्हे एजेंट कनाडा या अन्य किसी देश के लिए वर्क वीजा, चीआर वीजा और अन्य लुभावने वादे कर ठगी का शिकार बना लेते हैं, ऐसे उन सभी लोगों को सलाह देते हुए कपूर ने कहा कि सबसे पहले जिस देश का वीजा चाहिए उस देश की नियम और शर्तों के बारे सही से जानकारी हांसिल कर वहां के वीजा की सही फीस के बारे में जानकारी कर लेनी चाहिए। उसके बाद स्वंय एंबेसी जाकर या स्थाई वीजा कंपनी से वीजा एप्लाई कराना चाहिए। 
 
निशुल्क सलाह और मदद मुहैया करा रही यह कंपनी 
कवीश कपूर ने कहा कि विदेशों में जो भी नोकरी के लिए अपनी जीवन भर की कमाई लुटा रहे हैं, उनकी सहायता के लिए ए वीजा एक्सपर्ट की टीम निशुल्क सलाह और मदद मुहैया कराती है। पिछले दो वर्षों में कंपनी द्वारा सैंकडों लोगों के वीजा निर्धारित शुल्क पर बनवाए हैं। वे लोग आराम से विदेशों की सैर और वहां कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि एजेंटो के बहकावे में न आकर खुद जागरूक बनें और ठगी से बचें। कपूर ने कहा कि आगामी समय में भी ए वीजा एक्सपर्ट कंपनी द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के सेमिनार आयोजित करते रहेंगे।

नोएडा समेत यह इलाके बड़े साइबर क्रिमिनलों के अड्डे
उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम के स्पीड प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र साइबर ठगों के लिए इस तरह के अपराध करने के लिए अनुकूल और सबसे उपयुक्त स्थान मेवात, जामताड़ा, नूंह, अलवर, मथुरा और नोएडा है। साइबर अपराधी अलग जगह पर अपराध करते हैं और अलग जगह पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान हमेशा नकली पाई जाती है और उन्हें केवल स्थान के आधार पर पकड़ा जा सकता है, यही वजह है कि उनके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों से लगातार अपना ठिकाना बदलना सुविधाजनक हो जाता है।

अन्य खबरें