NOIDA BREAKING : इंडिया बुल फाइनेंस कंपनी ने सुपरटेक बिल्डर समेत 34 पर करवाई एफआईआर, 425 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

नोएडा | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : थाना सेक्टर-126 में इंडिया बुल फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने सुपरटेक बिल्डर और उनसे संबंधित 34 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर अरबों रुपए की ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया है। यह पूरा मामला 4,25,09,15,436 रुपए का है। पुलिस ने सुनीला सांगवान की शिकायत पर धारा संख्या 409, 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सुपरटेक बिल्डर के एमडी आरके अरोड़ा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

क्या है आरोप
थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इंडिया बुल नामक फाइनेंस कंपनी के अधिकारी सुनीला सांगवान ने थाना सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा प्रोजेक्ट के लिए सुपरटेक ग्रुप द्वारा उनकी कंपनी से दस्तावेज में हेरफेर कर सैकड़ों करोड़ का लोन लिया गया। बाद में अमानत में खयानत कर उनके लोन को हड़प लिया गया। 

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
  1. सुपरटेक बिल्डर के एमडी रामकिशोर अरोड़ा
  2. मोहित अरोड़ा डायरेक्टर
  3. डायरेक्टर संगीता अरोड़ा
  4. डायरेक्टर नीतीश कुमार
  5. डायरेक्टर मोहित वर्मा
  6. अनिल कुमार
  7. एलएस अरोड़ा
  8. जीएल खेरा
  9. विकास कंसल
  10. प्रदीप कुमार
  11. अनिल कुमार
  12. पारुल अरोड़ा
  13. गोविंद सिंह
  14. श्याम प्रसाद
  15. एसके चौधरी
  16. एसी अरोड़ा
  17. शैलेंद्र कुमार
  18. विशाल कुमार
  19. हसीन कोहली
  20. नीलीकॉल जॉन थॉमस
  21. संजीव कुमार शर्मा
  22. आलोक कुमार
  23. संजय अरोड़ा
  24. अशोक
  25. योगेश
  26. ब्रह्मम
  27. अनिल कुमार
  28. धर्मेंद्र कुमार अरोरा
  29. शुभाशीष
  30. एके चौहान
  31. दिवाकर झा
  32. बीपीएस अरोड़ा
  33. नरेंद्र कुमार बिष्ट समेत 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अन्य खबरें