नोएडा में जापानी स्टाइल का पॉड होटल : भागदौड़ की दुनिया से दूर बिताएं सुकून के पल, लग्जरी सुविधा और महिलाओं के लिए खास इंतजाम

नोएडा | 24 घंटा पहले | Ashutosh Rai

Tricity Today | पोड होटल के अंदर की कुछ तस्वीरें



Noida News : नोएडा विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस तेजी का साथ-साथ यहां के लोगों का सुकून भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इस सुकून को वापस पाने के लिए नोएडा और एनसीआर के लोगों के लिए एक बढ़िया खबर आई है, जिसे सुन शायद आप घर से निकलकर वहां जाने को तैयार हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे होटल की जिसे देखकर तो होश उड़ ही जाएंगे लेकिन सोने का अनुभव भी आपको एक अलग ही फील देगा। ये कोई साधारण होटल नहीं है, बल्कि एक "पॉड होटल" है! जो जापान देश में काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

क्या है "NapTapGo"
जापान में लोकप्रिय, पॉड या कैप्सूल होटल की अवधारणा धीरे-धीरे भारत सहित दुनिया भर में फैल रही है। हाल ही में, एक एक्स यूजर ने नोएडा में एक पॉड होटल का दौरा किया, और नेटिज़ेंस के साथ अपना अनुभव साझा किया। नोएडा का ये पॉड होटल "NapTapGo" कहलाता है। इस होटल में अलग-अलग पॉड्स या कैप्सूल हैं जहां मेहमान रुक सकते हैं। इनमें से कुछ तो प्राइवेट भी हैं! इन कैप्सूल जैसे शेप वाले रूम्स में आपको बेड मिलेगा, एक मिरर यानी खुद को देखने के लिए शीशा, एक पैनल (जिसमें अलग-अलग सेटिंग्स और चार्जिंग पॉइंट्स हैं), मैनुअल और सेंट्रलाइज्ड लॉक, और एक एंटरटेनमेंट स्क्रीन भी होगी। इस होटल में अपना बिना किसी डर या परेशानी के अपना क्वालिटी टाइम बिता सकते है।

क्या होते हैं ये पॉड होटल
​पॉड/कैप्सूल होटल सस्ते और छोटे कमरे वाले होते हैं जो बजट में घूमने वाले टूरिस्ट के लिए सही रहते हैं। यह अवधारणा जापान में विकसित हुई थी और स्थानीय लोगों व विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई। इनमें बेहद छोटे या कह लें बिस्तर के आकार के कमरे होते हैं जिन्हें कैप्सूल कहा जाता है। ये अधिकतर बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए बनाए जाते हैं, जो हर समय बड़े होटलों में नहीं रुक सकते।

महिलाओं के लिए अच्छी सिक्योरिटी और सुविधा
इस पॉड होटल में महिलाओं के लिए एक अलग बाथरूम है और एक कॉमन बाथरूम भी है, जो काफी साफ रहता है। आप यहां स्टे करने वाले गेस्ट से भी बात कर सकते हैं। लेकिन यहां ठहरने वाले यूजर का ये भी कहना था कि यह साउंडप्रूफ नहीं है, हालांकि होटल में पूरी शांति थी, लेकिन फिर भी आपको दूसरे कमरे से आवाजें आ सकती हैं। ये एक तरह का डोर्म है, इसमें जब कोई हिलेगा-डुलेगा तो आपको हलचल महसूस हो सकती है।

मूल्य और स्थान
पॉड होटल नोएडा में सेक्टर- 63 में स्थित है, जिसकी 12 घंटे की बुकिंग के लिए लगभग 1,000 रुपये का शुल्क लिया जाता है। प्राइवेट पॉड और प्राइवेट पॉड रूम सुइट दोनों में समान सुविधाएं उपलब्ध हैं, हालांकि बाद वाले में केवल एक व्यक्ति ही रह सकता है। सुइट में 1 अडल्ट और एक बच्चे की जगह हो सकती है।

अन्य खबरें