नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद : व्यक्ति से लूटी सोने की चेन, पुलिस ने चोरी में केस दर्ज कर क्राइम किया कंट्रोल

नोएडा | 4 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा शहर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक जारी है। बदमाश रोजाना वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस इन घटनाओं को रोकने की बजाए उसे चोरी में दर्ज कर क्राइम कंट्रोल करने में जुटी है। ताजा मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है। 

जानिए पूरा मामला
सेक्टर 76 स्थित अमरपाली सिलिकॉन सिटी सोसायटी में ओम प्रकाश परिवार के साथ रहते हैं वह 24 सितंबर को सेक्टर 70 की मार्केट में सब्जी लेने गए थे। रात करीब 10:48 बजे अपोलो फार्मेसी के सामने एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। 

पुलिस ने चोरी में दर्ज की शिकायत
थाना सेक्टर113 क्षेत्र पुलिस ने इस मामले को चोरी की धारा में दर्ज किया है। पुलिस ने रिपोर्ट में लिखा है कि बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने ओमप्रकाश की सोने की चेन चोरी की है। अब इस घटना से आप समझ ही सकते हैं कि नोएडा पुलिस क्राइम को कैसे कंट्रोल करती है।

अन्य खबरें