नोएडा भाजपा ने मनाई संत रविदास की जयंती : मोहित बेनीवाल बोले - व्यक्ति के कर्म से होती हैं उसकी पहचान

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | नोएडा भाजपा ने मनाई संत रविदास की जयंती



Noida : रविवार को भाजपा नोएडा महानगर ने गुरु संत रविदास की जयंती मनाई। इस मौके पर अंबेडकर पार्क सेक्टर-37 पर भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे। उन्होंने नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

'ईश्वर की भक्ति करने का मौका बड़े ही भाग्य से मिलता है'
मोहित बेनीवाल ने कहा, “ऐसे गुरु जिन्होंने अपने आध्यात्मिक और सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त कुरितियों को दूर करने वाले महान समाज सुधारक, परम ज्ञानी संत शिरोमणि गुरु रविदास को में नमन करता हूं। संत रविदास जी के अनुसार किसी भी व्यक्ति के ऊंच-नीच का आकलन जाति से नहीं किया जाना चाहिए। व्यक्ति के कर्म ही ऊंच-नीच के विषय में बताते हैं। ईश्वर की भक्ति करने का मौका बड़े ही भाग्य से मिलता है। व्यक्ति के मन में यदि कोई अभिमान नहीं हो तो उसका जीवन सदैव सफल रहता है।”

यह कार्यक्रम रहे उपस्थित
इस मौके पर महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, चमन अवाना, सचिन अम्बवता, अजय गौतम, सूरजपाल राणा, राज कुमार चौहान, इंद्रजीत जाटव आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें