नोएडा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम : भाजपा ने की पानी बचत को लेकर रैली, जनता को किया जागरूक

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन



Noida : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान बृहस्पतिवार को भाजपा ने नोएडा महानगर में सिचाई विभाग जल संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया। इसमें शहर के सभी मंडलों में जल संरक्षण पर गोष्ठियां, प्रभातफेरी, जनजागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जल संरक्षण पर जागरूक किया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इन पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा
कार्यक्रमों के गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री नबाब सिंह नागर भाजपा कार्यालय सेक्टर-116, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम प्राथमिक विधालय ममुरा, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ग्राम अगाहपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपल अग्रवाल, धवलगिरी सेक्टर-11, नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर-26, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर एसएन पब्लिक स्कूल सेक्टर-22, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह श्रमिक कुंज सेक्टर-110 और युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव सेक्टर-45 रहे।

पानी के प्रति किया जागरूक
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने राष्ट्रहित में जल बचाने का संदेश देने वाले सभी आयोजनों को सफल बनाने की जनता से अपील की। इन कार्यक्रमों में सभी जगहों पर लोगों को इकट्ठा करके पानी की बचत और पानी के इस्तेमाल करने को लेकर चर्चा की गई। बीजेपी के पदाधिकारियों ने जनता को पानी के प्रति जागरूक किया।

यह नेता रहे उपस्थित
इस दौरान कार्यक्रम के जिला महामंत्री उमेश त्यागी, चंदगी राम यादव, गणेश जाटव, गिरीश कोटनाला, मंडल अध्यक्ष गोपल गौड़ अशोक मिश्रा, कल्लू सिंह, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यप, बबलू यादव, पंकज झा, राम मेहर कौशिक, एसपी चमोली, ओम यादव, चमन आवना, विनोद शर्मा, डॉ.प्रसनजीत मैत्रा, विक्रम सिंह धनखड़, लोकेश यादव, इंद्रजीत जाटव, अमरीश त्यागी, गौतम शर्मा, देवंद्र शर्मा, राजकुमार चौहान, प्रज्ञा पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें