देवदूत बनी नोएडा पुलिस : 28वीं मंजिल से कूदने का प्रयास कर रहे युवक को बचाया

नोएडा | 3 घंटा पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | विवेक और मनोज कुमार



Noida News : नोएडा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचाई है। यह घटना गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में घटी, जहां एक व्यक्ति 28वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था।
क्या है पूरा मामला 
घटना की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की डायल 112 यूनिट त्वरित गति से हरकत में आई। पुलिस रिस्पांस वाहन (PRV) 3831 पर तैनात मुख्य आरक्षी विवेक और मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक से बातचीत शुरू की।

अनमोल जीवन का बताया का बताया महत्व  
पुलिसकर्मियों ने बड़ी चतुराई से युवक को अपनी बातों में उलझाए रखा। इस दौरान उन्होंने धैर्यपूर्वक युवक को समझने की कोशिश की और उसे समझाया कि जीवन अनमोल है। लगातार बातचीत के दौरान जैसे ही मौका मिला, दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को छत से खींच लिया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नोएडा पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में सक्षम है, बल्कि लोगों की जान बचाने में भी तत्पर रहती है।

अन्य खबरें