विवेक बिंद्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन : नोएडा पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, अहम सबूत भेज सकते है सलाखों के पीछे

नोएडा | 8 महीना पहले | Jyoti Karki

Google Image | Vivek Bindra



Noida News : मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) पर पत्नी से मारपीट के गंभीर आरोप के मामले में नोएडा पुलिस ने जांच के बाद 45 पन्नों का आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। इसके बाद अब जल्द ही कोर्ट में मुकदमा चलेगा, जहां इस मामले में गवाह और साक्ष्य पेश किए जाएंगे। करीब दो महीने पहले विवेक बिंद्रा के ससुराल के लोग वकील के साथ थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उनका पूरा पक्ष जाना। विवेक की पत्नी ने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट भी दी थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नोएडा पुलिस (Noida Police) आगे की जांच कर रही है। दूसरी तरफ, पुलिस ने विवेक बिंद्रा के घर पहुंचकर उनकी मां से भी घटना वाले दिन की जानकारी ली है। पुलिस ने सोसाइटी के गार्डों से भी पूछताछ की है। पुलिस इस मामले में काफी अहम सबूत भी मिले। 

विवेक बिंद्रा की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप 
विवेक की पत्नी यानिका ने बताया कि शादी के बाद वह नोएडा की सुपरनोवा वेस्ट रेजिडेंसी में रह रही थी। शादी के बाद विवेक बिंद्रा का मां से झगड़ा हो गया। उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौंज करते हुए विवेक ने पीटा। पिटाई से उनके के पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है। पुलिस को दी मेडिकल रिपोर्ट में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। सोसायटी का एक विडियो भी पुलिस को मिला है। इसमें विवेक यानिका को गेट से अंदर की ओर खींचते हुए दिख रहे हैं।
                                                                                         
क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में वैभव क्वात्रा ने बताया कि उनकी बहन यानिका की शादी बीते छह नवंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। शादी के करीब एक माह बाद सात दिसंबर को तड़के ढाई से तीन बजे के बीच विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। इस बात को लेकर नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। एफआईआर के अनुसार, गाली-गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला के पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है। बाल नोंचने की वजह से विवेक की पत्नी के सिर में भी घाव हैं। विवेक ने पत्नी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। कई दिन तक घायल महिला का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। 

कोर्ट में चर्जशीट दाखिल 
एसीपी का कहना है कि मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ कोर्ट में 45 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट, आसपास के लोगों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप पत्र तैयार किया गया है। आपको बता दें, विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर उनके 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोअर हैं। एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।

अन्य खबरें