Delhi NCR : शहरवासियों को होली से पहले आश्रम फ्लाईओवर का मिला तोहफा, जाम से मिलेगी राहत

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : नोएडा से दिल्ली जाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। आश्रम चौक को जल्द ही जाम मुक्त कर दिया जाएगा। वाहनों को जान से भी मुक्ति मिलेगी। लिंग रिंग रोड पर आश्रम की ओर से सराय काले खां और डीएनडी से नाेएडा के लिए आवागमन सोमवार से शुरू हो जाएगा। यह दिल्ली और नोएडा वासियों को होली का उपहार के तौर पर दिल्ली सरकार ने देने का फैसला किया है। फिलहाल थोड़ा बहुत कम बचा है, जो अगले 1 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

थोड़ा बहुत काम बचा
लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि कोशिश की जाएगी कि सोमवार काे ही दाेपहर बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाए, अगर ऐसा नहीं किया जा सका ताे मंगलवार यानी सात मार्च से हर हाल में इसे जनता के उपयाेग के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे लगाने के लेकर और भी छोटा मोटा काम बचा है, जो आगे किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर पर अभी दिन के समय ही यातायात का संचालन किए जाने की योजना है। रोशनी की व्यवस्था हो जाने पर इसे रात में भी शुरू कर दिया जाएगा।

फ्लाईओवर काे जोड़ने का काम
फ्लाईओवर का काम पूर होने के बाद इसके नीचे सड़क काे ठीक करने का काम किया जाएगा। इससे पहले तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस फ्लाईओवर का काम 28 फरवरी को पूरा कर लेने का लोक निर्माण विभाग को लक्ष्य दिया था, मगर इस तारीख तक फ़्लाईओवर की मुख्य सड़क का काम पूरा नहीं हो सका था, हालांकि पुराने आश्रम फ्लाईओवर और अब बनाए जा रहे आश्रम विस्तार फ्लाईओवर काे जोड़ने का काम अभी भी चल रहा है। मगर रविवार शाम तक इसे हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

शहर वासियों को मिलेगी राहत
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से लाखों की संख्या में वाहन हर दिन साउथ दिल्ली की ओर आना-जाना करते हैं। अक्सर दिल्ली जाने के लिए वाहन चालक डीएनडी का सहारा लेते हैं। डीएनडी से होते हुए आश्रम चौराहे तक वाहनों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

अन्य खबरें