Happy Birthday Noida : आज 48 साल का हुआ नोएडा, लेकिन हाथी बन गईं चींटी जैसी समस्याएं

नोएडा | 1 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Noida



Noida News : आज नोएडा शहर 48 साल का हो गया है। लेकिन हैरानी की बात यह कि छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी बन गई हैं। पीने के पानी की सुविधा अभी तक ठीक से नहीं हुई है। लोग आज भी साफ पीने के पानी के लिए मोहताज हैं। ज्यादातर सेक्टरों में पीने के पानी की किल्लत है। इसके अलावा प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। प्राधिकरण हर समस्या का समाधान करने की बात करता है, लेकिन जमीनी हकीकत जुदा है। पीने के पानी की समस्या आज भी बरकरार है। 

17 अप्रैल 1976 हुई थी स्थापना
आज से 48 साल पहले 17 अप्रैल 1976 को नोएडा की स्थापना हुई थी। उस वक्त देश में आपातकाल लागू था। आज नोएडा शहर का 49वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इन 48 सालों में नोएडा ने खूब तरक्की की है। नोएडा उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी बन चुका है। लेकिन समस्याओं पर जिक्र किया जाए तो वह भी बहुत ज्यादा हैं। शहर में इस समय सबसे बड़ी परेशानी पानी की किल्लत है। 

रोजाना लगता है जाम
आज के समय में नोएडा शहर में पीने का पानी शुद्ध नहीं है। लोगों को आरओ प्लांट और अन्य माध्यम का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक की काफी ज्यादा समस्याएं हैं। कहीं-कहीं तो ऐसा है कि 5 किलोमीटर का तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है। 

ये समस्या भी बरकरार
आज भी किसान अपनी पुरानी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहते हैं। शहर में काफी स्थान ऐसे हैं, जहां पर सड़के खुदी पड़ी हैं। काफी परियोजनाएं ऐसी हैं, जहां पर काम चींटी की गति से चल रहा है। प्रत्येक साल नोएडा प्राधिकरण का हजारों करोड़ों का बजट पास होता है, लेकिन कुछ समस्याओं पर समाधान करना शायद मुमकिन नहीं है। जैसे ट्रैफिक व्यवस्था और पानी की दिक्कतें।

अन्य खबरें