गौतमबुद्ध नगर : अब बेहद जल्द बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन विभाग ने बनाई खास रणनीति, आज से लागू

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Noida RTO Office



Gautam Buddha Nagar : गौतमबुद्ध नगर वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग लाइसेंस के लिए स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है और यह व्यवस्था आज बुधवार से लागू हो गई। परिवहन विभाग की इस व्यवस्था के लागू होने के बाद रोजाना 200 स्लॉट जारी किए जाएंगे। परिवहन विभाग की इस प्राथमिकता से रोजाना 200 लोगों को फायदा होगा।

80 स्लॉट संख्या बढ़ी
गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ प्रशासन एके पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अब जनपद में नई व्यवस्था लागू की गई है। पहले रोजाना 120 स्लॉट मिलते थे, लेकिन अब 200 स्लॉट मिलेंगे। इससे अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए काफी कम समय लगेगा। इस तरीके से परिवहन विभाग ने 80 स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है।

अब नहीं लगेगा महीनों का समय
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पहले जब रोजाना 120 स्लॉट जारी किए जाते थे तो 3 महीने का वेटिंग समय होता था, लेकिन अब रोजाना 200 स्लॉट बुक होने के कारण लोगों को फायदा होगा और जल्द उनका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाएगा। इस व्यवस्था के बाद जनपद में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या भी दोगुना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं।

अन्य खबरें