BIG BREAKING : नोएडा एनसीआर में तेज भूकंप के झटके, सड़कों पर लगा लोगों का जमावड़ा

नोएडा | 6 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | Symbloic Image



Noida News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली-एनसीआर के शहरों में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। भूकंप आने की जानकारी मिलने के बाद भीड़ सड़कों पर इक्कठा हो गए। फिलहाल अभी कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले एक महीने में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दें कि 2 दिन पहले नेपाल में 6.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही मची थी। इसके झटके भारत में भी महसूस किए गए थे।

5.6 तीव्रता का भूकंप
4.16 मिनट पर नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के अयोध्या से 233 किलोमीटर उत्तर में नेपाल में बताया जा रहा है। जमीन से नीचे 10 किलोमीटर इसका केंद्र था। सोशल मीडिया पर भी भूकंप को लेकर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने घर में पंखे, झूमर को हिलते हुए कैमरे में कैद किया। आमतौर पर कहीं भूकंप आने के बाद कई बार झटके आते हैं, जिन्हें आफ्टरशॉक कहा जाता है। लेकिन ये आमतौर पर हल्के दर्जे के होते हैं। हालांकि, 5.6 तीव्रता का भूकंप मध्यम दर्जे का माना जाता है।

भूकंप आने पर क्या ना करें
  1. भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  2. अगर आप गाड़ी चला रहे हों तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाइओवर पर गाड़ी खड़ी ना करें।
  3. भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें।
  4. अगर आप भूकंप के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है।
  5. भूकंप आने पर घर में हैं तो चलें नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं।
  6. घर के किसी कोने में चले जाएं। कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें। 
  7. भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बचें। कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल न करें। लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं।
  8. भूकंप में अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज़ मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं।
  9. भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाए।

अन्य खबरें