Noida News : खुले स्थानों पर ताश खेलने वाले 7 अरेस्ट, पुलिस ने खिलाई जेल की हवा

नोएडा | 1 साल पहले | Md Raja

Tricity Today | सात आरोपी गिरफ्तार



Noida : सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी अलग-अलग स्थानों पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने इनके पास से जुआ में लगाने वाले पैसे और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

आरोपियों की पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान खुर्शीद, अफसर अली, निजामुद्दीन, सुफियान, सद्दाम, आजम और इन्द्रेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना फेस 2 पुलिस ने की है।

अन्य खबरें