नोएडा : नकली नोट छापने वाले पुलिस ने दबोचा, जानिए कैसे करता था जाली नोट की छपाई

नोएडा | 2 साल पहले | Rupal Rathi

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार



Noida News : नोएडा पुलिस ने रविवार को जाली नोट छापने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति अपने घर के अंदर की जाली नोट छापा करता और साथ ही उन्हें बाजार में भी चलाया करता था। जिसकी सूचना मिलते ही नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने व्यक्ति को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 4,750 रुपए के नकली नोट, 590 रुपए असली नोट, 90 पेपर प्रिंटेड नकली नोट, 198 आधे छपे नोट, प्रिंटर और रिम कागज बरामद किया है। 

ऐसा करता था नोटों की छपाई 
पुलिस से पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम जानकी यादव है और वह तरबगंज गोंडा का रहने वाला है। फिलहाल यह नोएडा के गिझोड़ सेक्टर-53 का रहने था। आरोपी ने बताया कि वह यहां किराए के मकान में रह रहा था। जहां पर उसने अपने कमरे के अंदर ही एक फोटोकॉपी मशीन लगा रखी थी। जिससे वह नकली नोट छापा करता था। नकली नोट को छाप कर वह उन्हें बाजार में भी चलाता था। जिसकी जांच नोएडा पुलिस कर रही है। 

नोटबंदी के समय नकली कई नोट छापने वालों पकड़े गए 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने मिलकर नोटबंदी के दौरान नकली नोट छापने वाले कई ग्रहों का पर्दाफाश किया था। लेकिन यह अभी का ताजा मामला है कि घर के अंदर फोटो मशीन लगाकर नकली नोट छापे जा रहे थे। वैसे ज्यादातर नकली नोट छप कर सीमा के उस पार से हमारे देश में लाए जाते हैं।

अन्य खबरें