गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लेने पहुंचे मतदान कर्मी, हजारों पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद 

नोएडा | 9 दिन पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | फेस-2 स्थित फूल मंडी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद



Noida News : सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) का पहला चरण पूरा हो गया है। गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण की 26 अप्रैल को चुनाव होने वाला है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव में 16 उम्मीदवार मैदान में है। ऐसे में जिला प्रशासन से लेकर पुलिस तैयारी में जुटी हुई है। कल होने वाले चुनाव में मतदान कर्मी फेस टू स्थित फूल मंडी में ईवीएम मशीन ले जाने के लिए पहुंच गए हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स और मतदान कर्मी मौजूद है।

फूल मंडी पहुंचे मतदान कर्मी
मिली जानकारी के मुताबिक, फेस दो थाना स्थित फूल मंडी में सारे ईवीम रखे गए हैं। 26 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर सीट में आने वाले क्षेत्र में मतदान होने वाला है। गुरुवार यानी कि आज मतदान कर्मी फूल मंडी से रवाना होने वाले हैं। पोलिंग पार्टियों कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लेकर रवाना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 641 मतदान केंद्र बनेंगे। जिनमें से 1804 बूथ होंगे। इनमें से 7 बूथों की देखभाल महिलाओं के हाथ में होगी। वहां पर हर एक कर्मचारी और अधिकारी महिला होगी। इसके अलावा 4 बूथों की बागडोर दिव्यांगों के हाथ में होगी। वहां पर सभी कर्मचारी दिव्यांग होंगे। उन्होंने बताया कि 5 बूथ युवाओं को समर्पित है। वहां पर कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक सभी युवा है। 

लोकसभा में 26.20 लाख वोटर्स 
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में 5 सीटें आती हैं। जिनमें नोएडा, दादरी और जेवर गौतमबुद्ध नगर में पड़ते है। इसके अलावा सिकंदराबाद और खुर्जा सीट बुलंदशहर में पड़ती है। हालांकि, सभी की गिनती गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में होगी। पूरी विधानसभा में 26.20 (26,20,020) लाख वोटर्स हैं। जिनमें से 14,21,617 पुरूष और महिला वोटर्स की संख्या 11,98,268 तक पहुंची है। इसके अलावा 141 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं। इनमें से 102 ट्रांसजेंडर नोएडा, दादरी और जेवर में हैं। जो अपना सांसद चुनेंगे।

कौन सी विधानसभा में कितने वोटर
सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है। 

लोकसभा में ट्रांसजेंडरों की संख्या कितनी?
इसके अलावा नोएडा में ट्रांसजेंडरों की संख्या 12, दादरी में ट्रांसजेंडरों की संख्या 64, जेवर में ट्रांसजेंडरों की संख्या 9, सिकंदराबाद में 16 और खुर्जा में 18 है। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 119 ट्रांसजेंडर हैं।

अन्य खबरें