Noida : जेएम एरोमा सोसाइटी में बवाल, निवासियों ने एओए के खिलाफ खोला मोर्चा, Video 

नोएडा | 14 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | प्रदर्शन



Noida News : सेक्टर-75 स्थित जेएम अरोमा सोसाइटी (JM Aroma Society) में पिछले कुछ समय से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनावों को लेकर विवाद चल रहा है। निवासियों का आरोप है कि यहां पिछले 4 वर्षों से एओए चुनाव नियमित रूप से नहीं हुए हैं। इस पूरी व्यवस्था से निवासी काफी आक्रोशित हैं। रविवार को सभी निवासियों ने इस गैरकानूनी चुनावी प्रक्रिया का विरोध करने के लिए प्रदर्शन किया।
निवासियों का आरोप
निवासियों का आरोप है कि यहां केवल तीन पदाधिकारियों का ही चुनाव करवाया जाता है, जबकि 10 पदों का चुनाव होना चाहिए। वर्तमान में कुछ पदाधिकारी पिछले 5 वर्षों से बिना चुनाव के अपने पदों पर बने हुए हैं। जो भी नए पदाधिकारी चुनाव द्वारा चुने जाते हैं, उन्हें गैरकानूनी तरीके से रिटायर कर दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ निवासी भी गलत तरीके से चुनाव समिति का हिस्सा बनकर वर्तमान एओए की मदद करते हैं।

नई एओए का गठन
इसी आक्रोश के तहत सभी निवासियों ने गैरकानूनी तरीके से बनाई गई चुनाव समिति और पूरी चुनावी प्रक्रिया का विरोध किया। साथ ही एक विशेष बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में सभी निवासियों ने सर्वसम्मति से पुरानी एओए को बरखास्त करने और नई एओए के गठन के लिए प्रस्ताव पारित किया। 10 नए पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का भी चयन किया गया। निवासियों का कहना है कि वे जल्द ही नई एओए का गठन करेंगे ताकि सोसाइटी में सुचारू रूप से कामकाज संभव हो सके।

अन्य खबरें