NOIDA BREAKING : निर्माणधीन मकान की दिवार गिरी, 2 मजदूर नीचे दबे, एक की हालत नाजुक

नोएडा | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



Noida News : नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के सेक्टर-31 में एक मकान की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में दो लोग आ गए, दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां पर एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा दी गई है।

सेक्टर-20 कोतवाली का मामला
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेक्ट-31 में अभिजीत कुमार नामक एक व्यक्ति मकान का निर्माण करवा रहे है। उनके मकान का निर्माण कासिम और पंकज नामक 2 लोग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई।

कैलाश अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस ने बताया कि मकान मालिक अभिजीत कुमार ने कासिम और पंकज दोनों लोगों को इलाज के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया है। जहां पर उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

अन्य खबरें