Noida : नींद में पानी पीने उठा युवक दूसरी मंजिल से गिरा, हुई मौत

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : नींद में चलना एक युवक पर इतना भारी पड़ा है, कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। पूरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-155 स्थित का है। जहां युवक बीती रात को नींद में पानी पीने के लिए उठा और दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाइप बनाने की कंपनी में काम करता था मृतक
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-155 में पाइप बनाने की कंपनी है। वहां पर काम करने वाला निजामुद्दीन रात में दूसरी मंजिल की छत पर सो रहा था। परिजनों की जानकारी के मुताबिक, मृतक पानी पीने के लिए रात में उठा था। इसी दौरान नींद में होने के कारण छत से नीचे गिर गया। मृतक मूल रूप से जनपद हरदोई का रहने वाला है। जिसकी उम्र 35 साल है।

पुलिस जांच में जुटी
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने गंभीर हालत में जिम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के कुछ रिश्तेदार भी उसके साथ छत पर सो रहे था। परिजनों के अनुसार, वह पानी पीने के लिए उठा। नींद में वह नीचे गिर गया। पुलिस इस घटना की सभी एंग्लो से जांच कर रही है।

अन्य खबरें