मौसम ने ली करवट : नोएडा-एनसीआर के लोग सावधान, गुलाबी ठंड करेगी होली के रंग को फीका

नोएडा | 2 महीना पहले | Suman Yadav

Google Photo | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। मार्च का महीने के 6 दिन बीत चुके है। धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच एनसीआर के मौसम में लगातार ठंडक बनी हुई है। मार्च के शुरुआती 3 दिन में 13 सालों के भीतर पहली बार इतनी ठंड का रिकॉर्ड बना। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। बताया जाता है कि वर्ष 2012 से लेकर अब तक 6 मार्च को इतना कम न्यूनतम तापमान पहले नहीं रहा है। 

मौसम की अनुमानित गति
दिल्ली-नोएडा के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिल्ली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में 9 डिग्री, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

पहाड़ों में बर्फबारी
खबरों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही है। जिससे मैदानी इलाकों में इसका असर दिखाई दे रहा है। मार्च का महीना शुरु होते ही भले ही देशभर में लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड से राहत मिली, लेकिन तापमान में लगातार बदलाव जारी है।  कभी धूप की वजह से मौसम सुहाना हो जाता है तो वहीं कभी शीत हवाओं के चलते एकदम से ठंड पड़ने लगती है। 

इन राज्यों में बारिश के साथ पड़े ओले
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बीते दिनों में  को तेज बारिश के साथ ओले भी पड़ थे। इसके अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बरसात हुई। ओले पड़ने से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल खराब हुई।

अन्य खबरें