लखनऊ : 'यूपी में का बा' गाने से तहलका मचाने वाली नेहा सिंह राठौर ने की शादी, लखनऊ के इस थीम पार्क में हिमांशु के साथ बंधन में बंधी

Tricity Today | Neha Singh Rathore



लखनऊ: 'यूपी में का बा' से उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर यूपी की बहू बन गईं हैं। 21 जून को नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशू सिंह से हुई है। बता दें कि यह शादी लखनऊ नीलांश थीम पार्क में की गई। शादी के दौरान नेहा साड़ी पहने नजर आई। उनके घर परिवार के साथ दोस्त और करीबी लोग इस शादी में शामिल होने के लिए आए थे। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में शादी करने का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ और बाकी चीजों से दूर रहना है।

गाने के माध्यम से यूपी की व्यवस्था पर उठाये थे सवाल 
दरअसल, नेहा यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपूरी गाने की वीडियो रिलीज किया था। इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था।

बिहार में हुआ था जन्म 
नेहा सिंह राठौर का जन्म साल 1997 में बिहार में हुआ था। वो कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली है। 'यूपी में का बा' से पहले नेहा ने भोजपुरी में कोरोना पर जागरूकता का एक गाना गाया गया था। इस गाने ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। नेहा भी शोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

अन्य खबरें