रामलला भक्तों के लिए खुशखबरी : अब घर बैठे देखें लाइव आरती, इस चैनल पर होगा सीधे अयोध्या से प्रसारण

Google Image | Ram Mandir



Uttar Pradesh News : राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से रामलला भक्तों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा रामलला भक्तों को एक नई सुविधा प्रदान की गई है। अब भक्त घर बैठे हर दिन अयोध्या से रामलला की आरती का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर देख सकते हैं। दूरदर्शन रोज सुबह 6:15 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा। इसका शुभारंभ मंगलवार से हो गया है।

क्यों लिया तह फैसला?
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से ही राम मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया था। मंदिर खुलते ही रामलला के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामलला के दरबार में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त रामलला के दर्शन के लिए आ रहे थे। जिसके चलते राम मंदिर ट्रस्ट ने ये फैसला लिया है।

अब तक 75 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अयोध्या से सुबह 6:15 बजे होने वाली श्रृंगार आरती के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। दूरदर्शन ने मंगलवार को पहले दिन इसका ट्रायल किया है। बुधवार से रोजाना लाइव प्रसारण की सुविधा सुचारू रूप चलने लगी। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक लगभग 75 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

अन्य खबरें