मारुति की नई वैगनआर में होंगे कई बदलाव, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस, जानें और खासियत

Auto Expo 2025 : मारुति की नई वैगनआर में होंगे कई बदलाव, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस, जानें और खासियत

मारुति की नई वैगनआर में होंगे कई बदलाव, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस, जानें और खासियत

Google | symbolic image

Greater Noida News : मारुति सुजुकी इस साल 2024 में एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च कर चुकी है और अब कंपनी अगले साल के लिए भी तैयारियों में जुटी हुई है। अब खबर आ रही है कि कंपनी अपने सबसे पॉपुलर हैचबैक मॉडल मारुति वैगनआर के फेसलिफ्टेड वर्शन को ऑटो एक्सपो 2025 में पेश कर सकती है। इस बार नए वैगनआर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो इसे और भी आकर्षक और एडवांस बनाएंगे।

ऑटो एक्सपो 2025 में पेश होने की संभावना
मारुति वैगनआर की बात करें तो यह कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में से एक है। कंपनी इसे और भी अपग्रेड कर रही है, ताकि यह और अधिक ग्राहकों को आकर्षित कर सके। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फेसलिफ्ट वर्शन अगले साल की शुरुआत में ही बाजार में आ सकता है।



नई WagonR में होंगे बड़े बदलाव
नई वैगनआर के डिजाइन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। इसकी डिजाइन को पूरी तरह से अपडेट किया जा सकता है, जिसमें नए स्लाइडिंग डोर्स की संभावना भी जताई जा रही है, जैसा कि ईको कार में देखा गया था। इसके अलावा, कार के फ्रंट हिस्से, साइड लुक और रियर में भी बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, इसकी टॉल कार वाली इमेज को नई जेनरेशन में भी बरकरार रखा जा सकता है।

हाइब्रिड इंजन और बेहतर तकनीक
नई वैगनआर में कंपनी हाइब्रिड इंजन को भी शामिल कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, इसमें Z सीरीज वाला इंजन मिलेगा, जो इस समय स्विफ्ट और डिजायर को पावर दे रहा है। इसके अलावा, इस कार में हाइब्रिड तकनीक को भी जोड़ा जा सकता है। जापान में सुजुकी ने इसी इंजन को हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया है, जिसमें 0.66 लीटर की क्षमता का इंजन और eCVT ट्रांसमिशन दिया गया है।

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस
मारुति सुजुकी अब हाइब्रिड कारों पर तेजी से काम कर रही है। टोयोटा के साथ मिलकर कंपनी जल्द ही भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस कई नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। इस कदम से कंपनी अपनी नई तकनीक को भारत में किफायती और बेहतरीन तरीके से लाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले, कंपनी ने भारत में कुछ और हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है, ताकि यह बाजार में बेहतर प्रतिस्पर्धा के साथ अपनी पकड़ बना सके। नई WagonR का फेसलिफ्ट वर्शन इन सभी बदलावों के साथ आने वाला है, जिससे यह अपने सेगमेंट में और भी आगे बढ़ सकती है।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.