पेश है इंडिया की पहली सोलर कार, धूप से चार्ज होकर 210 किलोमीटर चलेगी

Auto Expo 2023 : पेश है इंडिया की पहली सोलर कार, धूप से चार्ज होकर 210 किलोमीटर चलेगी

पेश है इंडिया की पहली सोलर कार, धूप से चार्ज होकर 210 किलोमीटर चलेगी

Tricity Today | पेश है इंडिया की पहली सोलर कार

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में एक से बढ़कर एक कार लोगों को आकर्षित कर रही है। बंगलुरु की एक कंपनी ने देश की पहली सोलर कार पेश की है। यह कार एक बार में चार्ज होने के बाद 210 किलोमीटर से 250 किलोमीटर तक चल सकती है। यह कार धूप में चार्ज होगी। यह सड़क पर निर्भर करेगा कि कितने किलोमीटर कार चलेगी। अगर सड़क अच्छी हुई तो 250 किलोमीटर तक चल सकती है, लेकिन अगर सड़क खराब हुई तो कम से कम 210 किलोमीटर तक का सफर यह कार तय कर सकती है। इस कार का नाम 'ईवा' है।

2023 के अंतिम तक बाजार में आएगी
यह कार पूरी तरीके से थ्री शीटर है। बताया जा रहा है कि इस साल यानी कि 2023 के अंतिम तक यह कार लॉन्च हो जाएगी। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द यह कार भारतीय बाजार में आ जाएगी। इस कार को लॉन्च करने वाली कंपनी का नाम वेवी मोबिलिटी है।

एक साल 3 लोग बैठ सकते हैं
यह कार दो मॉडल में पेश की गई। पहली इलेक्ट्रिक और दूसरा सोशल सिस्टम है। इस कार में एक साथ केवल 3 लोग बैठ सकते हैं। सोलर पैनल कार की छत पर फिट गया गया है। कार दिन में धूप से चलेगी और धूप जाने के बाद ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक से चलने लगेगी। धूप से चलने के दौरान बैटरी खुद चार्ज हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि कार जल्द बाजार में दिखाई देगी। अभी तक इसकी कीमत तय नहीं की गई है। यह स्टार्टअप कंपनी है। 

भविष्य की कारें लोगों के दिल को भा गई
ऑटो एक्सपो में भविष्य की कारों को पेश किया गया है। टाटा, मारुति सुजुकी, किआ, एमजी और हुंडई समेत काफी कंपनियों ने दिखाया कि आने वाले भविष्य में किस तरीके की गाड़ियां भारत की सड़कों पर दौड़ सकती है। मारुती और टाटा समेत काफी कंपनियों ने अपनी कई कारें लॉन्च की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.