गाड़ियां के मेले का तीसरा दिन, आम जनता के लिए खुली एंट्री, 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद

Auto Expo 2023 : गाड़ियां के मेले का तीसरा दिन, आम जनता के लिए खुली एंट्री, 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद

गाड़ियां के मेले का तीसरा दिन, आम जनता के लिए खुली एंट्री, 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद

Tricity Today | ऑटो एक्सपो

Greater Noida : आज ऑटो एक्सपो का तीसरा दिन है। आज से आम लोगों का आना ऑटो एक्सपो में शुरू हो गया है। हालांकि, सुबह के समय ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आज शुक्रवार को ऑटो एक्सपो के तीसरे दिन में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग आ सकते हैं। 12 जनवरी को भारत के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटो एक्सपो का स्वागत कर दिया है। 

अभी तक 82 वाहनों पर से उठा पर्दा
ऑटो एक्सपो के पहले और दूसरे दिन में 82 वाहनों के ऊपर से पर्दा उठा है। अभी तक ऑटो एक्सपो में देखा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा बोलबाला है। इस बार ईवी वाहनों पर ज्यादा फोकस दिया गया है। मारुति सुज़ुकी से लेकर टाटा और किआ व एमजी कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को अभी तक टाटा और मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा पसंद आए हैं। इस बार टोयोटा कंपनी ने अपना कोई भी वाहन लॉन्च नहीं किया है। वहीं, अशोक लेलैंड और SML ने अपने वाणिज्य वाहन पेश किए हैं। अशोक लीलैंड ने अपने 5 वाहन पेश किए हैं। जबकि, JBM ने अपनी दो बस लांच की है।

नितिन गडकरी बोले- एक साल के भीतर देश की सड़कों पर दौड़ेंगी लाखों बसें
बृहस्पतिवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सपो मार्ट का उद्घाटन किया है। नितिन गडकरी ने एक्सपो मार्ट में कहा कि आज भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने आज पूरे हो रहे हैं। आज के समय में देश काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत नए-नए अविष्कार कर रहा है। आज हम ऑटोफिल के तीसरे सबसे बड़े उत्पादक बन चुके हैं। फिलहाल देश की जीडीपी बहुत बेहतर है।

54 हजार करोड़ से अधिक रेवन्यू
नितिन गडकरी ने इस दौरान कहा कि आने वाले एक साल के भीतर देश की सड़कों पर लाखों बसें दौड़ेंगी। हम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज के समय में 6% से ज्यादा जीडीपी हो गया है। 54 हजार करोड़ से अधिक रेवन्यू मिल रहा है। नितिन गडकरी का कहना है कि देश की जनता के बिना कुछ भी संभव नहीं है। भारत ने इलेक्ट्रिक में अपना बड़ा नाम कमा लिया है।

ईवी वाहनों से बदलेगा देश का भविष्य : विधायक धीरेन्द्र सिंह
एक्सपो मार्ट में 13 जनवरी से 18 जनवरी तक ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया जाएगा। ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन हुए द मोटर शो 2023 में 23 वाहनों से पर्दा उठा है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने मारुती सुजुकी और टाटा ने नए अविष्कारों को देखा। धीरेंद्र सिंह ने टाटा और हुंडई के हॉल में इलेक्ट्रिक वाहनों को देखा। इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के आने के बाद प्रदूषण काफी हद तक कम हो जाएगा। यह भारत की एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में भारत काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। गाड़ियों के रूप में भविष्य को पहले ही पहचाना जा सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.