शानदार कार के एक तरफ सुंदर लड़की और दूसरी तरफ क्यों है क्यूआर कोड, लोग हो रहे कंफ्यूज

Auto Expo 2023 : शानदार कार के एक तरफ सुंदर लड़की और दूसरी तरफ क्यों है क्यूआर कोड, लोग हो रहे कंफ्यूज

शानदार कार के एक तरफ सुंदर लड़की और दूसरी तरफ क्यों है क्यूआर कोड, लोग हो रहे कंफ्यूज

Tricity Today | कार के साथ खड़ी मॉडल और आगे लगा हुआ क्यूआर कोड

Greater Noida/Auto Expo 2023 : शुक्रवार को ऑटो एक्सपो का तीसरा दिन है। गाड़ियों के मेले को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन लोगों को एक कन्फ्यूजन हो रही है। अगर आप किसी गाड़ी के पास जाओगे तो आपको एक तरफ सुंदर लड़की (मॉडल) और दूसरी तरफ क्यूआर कोड दिखाई देगा। इसके अलावा आपको गाड़ी की कोई जानकारी नहीं मिलेगी। अगर आप भी इसमें कंफ्यूज हो तो यह आपके लिए बहुत जरूरी खबर है।

क्यूआर कोड स्कैन करके मिलेगी जानकारी
क्यूआर कोड को स्कैन करके आप इस बात का पता लगा सकते हो कि यह गाड़ी कब लांच हुई थी और इस गाड़ी की खासियत क्या-क्या है। बताया जा रहा है कि गाड़ी के पास खड़े हुए किसी भी व्यक्ति को उसकी जानकारी साझा करने के आदेश नहीं है। यानी कि अगर आप मारुति सुजुकी के हॉल में जाते हो तो आपको वहां यह कोई नहीं बताएगा कि गाड़ी की क्या-क्या खूबियां है। आप केवल क्यूआर कोड को स्कैन करके ही गाड़ी की जानकारी ले सकते हो।

काफी मोबाइल में नहीं स्कैन हो रहा क्यूआर कोड
आपको बता दें कि इससे पहले ऑटो एक्सपो में गाड़ियों की जानकारी देने के लिए लोग खड़े हुआ करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसको हाईटेक का एक पार्ट माना जा रहा है, लेकिन इसमें कुछ लोगों को दिक्कत भी हो रही है। काफी लोगों की शिकायत है कि क्यूआर कोड स्कैन करने के बावजूद भी गाड़ी की जानकारी नहीं मिल रही है। आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो के तीसरे दिन एक्सपो मार्ट में भीड़ काफी ज्यादा हो गई है।

55% कंपनियां स्टार्टअप
आपको बता दें कि इस बार ऑटो एक्सपो में स्टार्टअप ज्यादा है। करीब 55 प्रतिशत स्टार्टअप की कंपनियां है। इनमें बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश के लोग ज्यादा हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने वाली निशांत ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बनाई है। किसको ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया गया। इस इलेक्ट्रिक स्कूटी को बनाने वाली कंपनी का नाम Corrit Electric है।

इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा बोलबाला
आज ऑटो एक्सपो 2023 का तीसरा दिन है। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा जोर दिया गया है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि मारुति सुजुकी, टाटा, एमजी हुंडई और किआ ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश की है। यहां तक की बड़े वाणिज्य वाहन भी इलेक्ट्रिक रूप में पेश किए गए हैं। इलेक्ट्रिक के अलावा हाइड्रोजन पर भी ज्यादा जोर डाला जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.