बागपत के भाजपा नेताओं की घोषणा, विदेश मंत्री का सर कलम करने वाले को देंगे दो करोड़ का इनाम

बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन : बागपत के भाजपा नेताओं की घोषणा, विदेश मंत्री का सर कलम करने वाले को देंगे दो करोड़ का इनाम

बागपत के भाजपा नेताओं की घोषणा, विदेश मंत्री का सर कलम करने वाले को देंगे दो करोड़ का इनाम

Tricity Today | प्रदर्शन

BAGHPAT : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बागपत कलेक्ट्रेट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन बागपत के साथ-साथ पूरे देश भर में चल रहा है। देशभर में भाजपा के कार्यकर्ता पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन कर रहे है।

जिला पंचायत सदस्य दिया बयान
जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का तन से सर कलम करने वाले को दो करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ देशभर में भाजपा कार्यकर्ता धन्ना प्रदर्शन कर रहे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जो टिप्पणी की है, पाकिस्तान के विदेश मंत्री को यूएनो में  माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो भारत पाकिस्तान को उसकी औकात बता देगा, भारत ने जैसे घर में घुसकर जवाब दिया था। देश की जनता पीओके में कब्जा करना जानती है। पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है।

यह रहे उपस्थित
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह सरिता चौधरी सोनिया चौधरी, अनुराग जैन दीपक शर्मा रविंद्र राठी , मनुपाल बंसल, सुधीर मान, दीपक बामनोली, सचिन, संजय रुहेला, आलोक शास्त्री, राधेश्याम शर्मा, अनिल चौहान, विनोद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.