ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक को गोलियों से भूना, दिल्ली रोड पर लाश फेंककर भागे बदमाश

Baghpat : ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक को गोलियों से भूना, दिल्ली रोड पर लाश फेंककर भागे बदमाश

ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक को गोलियों से भूना, दिल्ली रोड पर लाश फेंककर भागे बदमाश

Tricity Today | मृतक अंकित

Baghpat news : सरूरपुर बिहारी मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्टे से काम कर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसका शव दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पेट्रोल पंप के पास एक खाली प्लाट पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पहुंची गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली पर मृतक युवक के ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है।

भट्टे पर मजदूरी का काम करता था
बागपत के निरोजपुर गुज्जर गांव के निवासी अंकित उम्र(28) पुत्र रोशनलाल सरूरपुर बिहारी मार्ग पर स्थित भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक खाली प्लॉट में पेट्रोल पंप के पास गोली लगा उसका शव पड़ा मिला। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोके  पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त करने पर निरोजपुर गांव के रहने वाले अंकित के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 

ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप 
मृतक के भाई अरुण ने बताया की चार साल पहले अंकित की शादी बड़ौत में हुई थी। ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसकी हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.