अरविन्द केजरीवाल के घर पर हुए हमले के बाद भड़के आप कार्यकर्ता, कई स्थानों पर किया हंगामा

बागपत : अरविन्द केजरीवाल के घर पर हुए हमले के बाद भड़के आप कार्यकर्ता, कई स्थानों पर किया हंगामा

अरविन्द केजरीवाल के घर पर हुए हमले के बाद भड़के आप कार्यकर्ता, कई स्थानों पर किया हंगामा

Tricity Today | कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया

Baghpat : दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। यूपी में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ में इस बात को लेकर काफी गुस्सा है। पश्चिमी यूपी प्रभारी ने गुरुवार को बागपत कलक्ट्रेट परिसर में इसी बाबत बीजेपी सांसद और कार्यकर्ताओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी है।
 
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर कल कुछ लोगो ने हमला कर दिया था। जिसका आरोप आप पार्टी ने भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। इसी मामले को लेकर आप कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। जिसके चलते गुरुवार को पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रभारी एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया है। 

आप कार्यकर्ता एकत्रित होकर बागपत कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में 30 तारीख को अरविंद केजरीवाल के घर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। वे वहां पर लगी बेरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुसे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ डाला। आवास के अंदर भी घुसने का प्रयास किया है। उन्होंने वहां जमकर अराजकता और गुंडागर्दी की है। जिसके विरोध में आज आप कार्यकर्ताओ में गुस्सा है और वे धरने पर बैठे है।

आप कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर धरना प्रदर्शन करने वालो में ओमबीर सिंह, रामपाल पंवार, राजेन्द्र खोखर, सोमेंद्र ढाका, अजित, इरफान चौधरी, आयुष चौधरी, सुरजीत, डॉ.सतीश, रविन्द्र गुप्ता, अरविंद चौहान, नौशाद और नवीन गुर्जर आदि शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.