प्रशासन ने मस्जिद का निर्माण रुकवाया, बिना अनुमति बनाई

बागपत से बड़ी खबर : प्रशासन ने मस्जिद का निर्माण रुकवाया, बिना अनुमति बनाई

प्रशासन ने मस्जिद का निर्माण रुकवाया, बिना अनुमति बनाई

Tricity Today | प्रशासन ने मस्जिद का निर्माण रुकवाया

Baghpat News : बागपत से बड़ी खबर सामने आई है। खेकड़ा तहसील के रटौल कस्बे में प्रशासन ने एक मस्जिद का निर्माण रुकवा दिया है। रटौल में बस स्टैंड पर बनी मस्जिद के बरामदे का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसकी शिकायत के बाद तहसीलदार खेकडा ने मौके का निरिक्षण किया। कोई विवाद नजर नहीं आया, लेकिन उन्होंने मस्जिद निर्माण रुकवा दिया है। दरअसल, मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं ली गई है। तहसीलदार ने कहा कि अनुमति के साथ निर्माण किया जाए। अनुमति मिलने तक निर्माण पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

रटौल मे बस स्टैंड और प्राथमिक पाठशाला नम्बर-1 के पास पिछले 30 वर्षों से एक मस्जिद खसरा सख्या 1132 पर बनी हुई है। जिसमें बरामदे और बरसात में गिरी दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे लेकर उच्च अधिकारियों से किसी ने शिकायत की। बताया गया कि मस्जिद का सरकारी जमीन में निर्माण कार्य चल रहा है। आला अधिकारियों में हडकंप मंच गया। मौके पर तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह, लेखपाल संजीव राठी और नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। मस्जिद का निरिक्षण किया और जिमेदार लोगों से बात की। किसी प्रकार का विवाद नजर नहीं आया है। 

ग्रामीणों और पूर्व प्रधान जाकिर हसन ने तहसीलदार को अवगत कराते हुए बताया की मस्जिद तीस साल पुरानी है। बरसात में गिरी दीवार और मस्जिद के आगे बरामदे का निर्माण चल रहा है। जिसे सुनने के बाद तहसीलदार ने अनुमति के साथ निर्माण कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनुमति लेकर मस्जिद का निर्माण कार्य करें। तब तक मस्जिद के कार्य पर रोक लगा दी गयी है। इस मौके पर ईओ अनिल कुमार सहित तहसीलदार (प्रशासन) की टीम मौजूद रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.