नहर में नहाने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत : नहर में नहाने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

नहर में नहाने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Google Image | परिवार में मचा कोहराम

Baghpat News : पूर्वी यमुना नहर में बृहस्पतिवार की देर शाम नहाते समय डूबने से नगर ‌निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। उनके साथियों के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखारों की मदद से बामुश्किल ढूंढकर दोनों के शव नहर से बरामद किएं। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

गर्मी से निजात पाने के लिए नहर में गए थे 
मिली जानकारी के मुताबिक, बावली रोड़ निवासी राजा (18) और शाकिब (19) बावली रोड स्थित चीफ गैन हाउस के पास रहने वाले थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। बृहस्पतिवार की देर शाम बरसात के बाद बनी उमस और गर्मी से निजात पाने के लिए दोनों पूर्वी यमुना नहर में बावली झाल के पास कुछ अन्य दोस्तों के सा‌थ नहाने चले गए थे। नहाते वक्त अचानक राजा और शाकिब गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथियों ने शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक वह युवकों को बचाने का प्रयास करते दोनों पानी के बहाव में गुम हो गए। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नहर में कूद कर उन्हें ढूंढने का भी प्रयास किया, लेकिन नहीं मिले।

ढ़ाई घंटे बाद नहर में मिले दोनों शव
दोनों दोस्त मृतक राजा और शाकिब बृहस्पतिवार की शाम लगभग पांच बजे बावली झाल के पास नहाने गए थे। उनके डूबने की सूचना कोतवाली पुलिस को तकरीबन साढे 5 बजे मिल गई थी, तभी तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद सीओ युवराज सिंह और इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया तो तकरीबन ढ़ाई घंटे बाद दोनों के शव मिल गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.