रालोद ने फूलों की वर्षा कर भारत जोड़ो यात्रा का किया स्वागत, ठंड के बावजूद रैली में जनसैलाब

राहुल गांधी पहुंचे बागपत : रालोद ने फूलों की वर्षा कर भारत जोड़ो यात्रा का किया स्वागत, ठंड के बावजूद रैली में जनसैलाब

रालोद ने फूलों की वर्षा कर भारत जोड़ो यात्रा का किया स्वागत, ठंड के बावजूद रैली में जनसैलाब

Tricity Today | Baghpat Bharat Jodo Yatra

Baghpat News : राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा सुभाष 6 बजे बागपत के मवीकला गांव से शुरू हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों के नेताओं ने शिरकत की बागपत जिले में जगह-जगह यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल भारतीय किसान यूनियन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता विभिन्न किसान संगठनों ने स्वागत किया। यात्रा में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

सुबह पांच बजे उठकर तैयारी
बुधवार को राहुल गांधी-भारत जोड़ो यात्रा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह पांच बजे उठकर ही यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। यहां राहुल गांधी के पहुंचते ही यात्रा शुरू करा दी गई। राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर ही यात्रा में सबसे आगे चलते रहे, जबकि उनके चारों तरफ कड़ी सुरक्षा का घेरा रहा। राहुल गांधी के साथ वहीं नेता चले, जिनके नाम पहले से तय किए थे। 


यात्रा में यह नेता रहे शामिल
मुख्यमंत्री दिग्विजय, सलमान खुर्शीद, जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, अखिलेश दास के अलावा बागपत जिले के लालू जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, पूर्व विधायक अजय तोमर, भारतीय युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, पिंटू चौधरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर और अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह समेत अधिक विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता यात्रा में मौजूद रहे।

रालोद नेता ने दिया ज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की ओर से विभिन स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी शामिल रही। बागपत जिला अध्यक्ष रामपाल धामा के नेतृत्व में यात्रा को अपना समर्थन दिया और ज्ञापन दिया। इस मौके पर सुखबीर सिंह गठिना, पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, मास्टर सुरेश राणा, प्रर्मेंद्र तोमर क्षेत्रीय अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष श्रीकांत धामा, अक्षय मलिक, विकास प्रधान, बबली तोमर, संजय तोमर एडवोकेट, जयकिशोर,नीरज पंडित आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.