यमुना का स्तर खतरे के निशान के पहुंचा करीब, नदी से दूर रहने की हिदायत

बागपत से चिंताजनक खबर : यमुना का स्तर खतरे के निशान के पहुंचा करीब, नदी से दूर रहने की हिदायत

यमुना का स्तर खतरे के निशान के पहुंचा करीब, नदी से दूर रहने की हिदायत

Tricity Today | यमुना नदी

  • उफान पर आई यमुना, 1.6 मीटर बड़ा जलस्तर
  • हथनीकुंड बैराज से 24 घंटे में छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी
Baghpat News : कई दिन से लगातार बारिश होने के बाद यमुना नदी उफान पर आ गई है। यमुना नदी का जलस्तर 1.6 मीटर जल स्तर बढ़ गया। यमुना नदी का जलस्तर खतरे की निशान की तरफ बढ़ता देख बाढ़ राहत और नियंत्रण विभाग की टीमे अलर्ट हो गई है। आसपास के क्षेत्र के लोगों को नदी के नजदीक ना जाने की हिदायत दी गई है।

यमुना का बढ़ा जलस्तर
पहाड़ों पर बारिश होने के बाद यमुना नदी में हथनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसमें पिछले 24 घंटों में हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जिस कारण यमुना नदी किनारों की तरफ उफान मारने लगी। जिसमें पिछले कई दिन से 206.5 मीटर पर बह रही यमुना का जलस्तर अचानक ऊपर उठ गया और 208.1 मीटर पर पहुंच गया। यमुना का जलस्तर उफान पर आते ही बाढ़ राहत एवं नियंत्रण विभाग की टीमों ने बाढ़ चौकियों से नजर रखना शुरू कर दिया है।

किसान हुए मायूस
पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई थी। जिससे यमुना खादर में उगाई गई फसल जलमग्न होने के कारण खराब हो गई थी। जिसका जलस्तर घटने के बाद किसान अपने खेतों की सफाई कर दोबारा खेती की तैयारी में जुट गए ‌थे, लेकिन जलस्तर दोबारा बढ़ने से किसान मायूस हो गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.