खेत में चारा लेने गए किसान को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घायल

बागपत : खेत में चारा लेने गए किसान को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घायल

खेत में चारा लेने गए किसान को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घायल

Tricity Today | गोली लगने से घायल हुआ किसान

Baghpat news : अमीनगर सराय छेत्र के खींदौड़ा गांव मे सुबह चारा लेने गए किसान को बाइक पर सावर चार लोगो ने गोली मार दी। किसान को दो गोली लगी हुई हे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पिलाना सी एच सी पहुँचाया जहाँ से घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पीछे से पकड़कर मारी गई थी गोलियाँ 
 बुधवार की सुबह करीब आठ बजे खींदौड़ा निवासी दीपक पुत्र रोहताश खेत से चारा लेने के लिए गया था। खेत पर पहुंचे एक बाइक पर चार हमलवरो ने दीपक को गोली मार दी। पीड़ित ने बताया की उसको पीछे से पकड़कर गोलिया मारी गई है। एक गोली कंधे मे एक गोली पेट मे लगी है। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पिलाना सी एच सी भेज दिया जहाँ से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  

पुलिस का बयान 
सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिस को लेकर हमला किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके बाद कारवाही की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.