कुर्सी पर मिला लैब टेक्नीशियन का गोली लगा शव, वारदात के समय बीवी थी मायके

Baghpat News : कुर्सी पर मिला लैब टेक्नीशियन का गोली लगा शव, वारदात के समय बीवी थी मायके

कुर्सी पर मिला लैब टेक्नीशियन का गोली लगा शव, वारदात के समय बीवी थी मायके

Tricity Today | सुनहेड़ा गांव का मृतक युवक अंकुर

Baghpat News : सुन्हेडा गांव में एक मकान के आंगन में कुर्सी पर एक युवक का गोली लगा शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुन्हेडा गांव का रहने वाला भोपाल सिंह का 32 वर्षीय बेटा अंकुर बड़ौत में लैब टेक्नीशियन था। शनिवार को आंगन में अंकुर का कुर्सी पर गोली लगा शव मिला। घटना का पता लगने पर मृतक के छोटे भाई पंकज और मां राकेश देवी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। 

सीने में गोली लगी मिली
मृतक के छोटे भाई पंकज ने बताया कि अंकुर का घर में किसी से कोई विवाद नहीं था। अंकुर की पत्नी निशु अपनी 8 वर्षीय बेटी अवनी को लेकर गर्मियों की छुट्टी में मायके मलकपुर गांव गई हुई थी। सुबह जागने पर ही उन्हें घटना का पता लगा। अंकुर के सीने में देसी तमंचे से एक गोली लगी हुई थी। तमंचा भी पास में ही पड़ा हुआ था। अंकुर का शव उन्हें कुर्सी पर ही मिला है। कुर्सी भी खून से लथपथ थी। उसने स्वयं ही गोली मारकर आत्महत्या की है। वह कल ही शाम के समय देहरादून से वापस लौटा था। 

पत्नी रोटी बिलखती ससुराल में पहुंची
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10 बजे वह खाना खाकर मकान के आंगन में कुर्सी पर बैठा था। इसके बाद सभी परिजन सो गए और सुबह उन्हें उसका गोली लगा शव मिला। पता लगने पर अंकुर की पत्नी मायके वाले परिजनों के साथ रोती बिलखती गांव पहुंची। अंकुर के शव को देखकर पत्नी काफी देर तक शव से लिपटकर रोती रही। ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। 

युवक ने सुसाइड किया
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने बरामद तमंचे को कब्जे में लेकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि युवक ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजन भी तहरीर में मृतक द्वारा स्वयं ही गोली मारकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.