खेत में पड़ा मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या!

बागपत : खेत में पड़ा मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या!

खेत में पड़ा मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या!

Tricity Today | मृतक सुनीता

Baghpat News : बुढपूर गांव में महिला की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। महिला के मुंह और गले पर चोट के निशान हैं। महिला की हत्या को लेकर गांव में शोक है।

क्या है मामला
सुनीता पत्नी घर से गन्ना छीलने के लिए पैदल ही खेत पर गई थी। उसकी सास रमूना खेत में पहले ही लोकेंद्र निवासी इब्राहिमपुर माजरा के खेत पर गन्ने की छिलाई कर रही थी। दोपहर 12 बजे तक भी जब वह अपनी सास के पास खेत पर नहीं पहुंची और न ही घर वापस लौटी तो परिजनों ने उसके फोन पर कॉल कर जानकारी लेनी चाही। लेकिन महिला का फोन बन्द मिला। ग्रामीणों ओर परिजनों ने खेतों में महिला की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली बाद में गुमशुदगी की सूचना थाने में दी। करीब 1 बजे महिला का शव के खेत में पड़ा मिला। महिला के मुंह और गले पर चोट के निशान थे। महिला की चुन्नी उसी के गले मे लिपटी हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और शव पोस्टमार्टम को भेजा। शव को देखने के लिए ग्रामीण काफी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। गांव में महिला की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। घटनास्थल पर सीओ सविरत्न गौतम ओर डॉग स्क्वाड पहुंची और जांच-पड़ताल की थाना प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा की महिला की हत्या कैसे और क्यों की गई।महिला के पति अंकित ने अज्ञात मे थाने मे तहरीर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.