चीनी मिल अधिकारियों पर जानलेवा हमला, गन्ना लेबरों से हुई कहासुनी, सीसीटीवी में कैद घटना

बागपत : चीनी मिल अधिकारियों पर जानलेवा हमला, गन्ना लेबरों से हुई कहासुनी, सीसीटीवी में कैद घटना

चीनी मिल अधिकारियों पर जानलेवा हमला, गन्ना लेबरों से हुई कहासुनी, सीसीटीवी में कैद घटना

Google Image | Baghpat

Bagpat : मलकपुर चीनी मिल में तीन कर्मचारी सुनील, रितेश और सुधीर मान अपना ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर प्लांट के अंदर थे। चीनी मिल अधिकारियों ने गन्ना अधिकारी भूषण को तीनों कर्मचारियों को ढूढने के लिए कहां तो तीनों कर्मचारी प्लांट में ही मिले। भूषण ने तीनों को अधिकारियों के पास चलने के लिए कहा तो इसी बात कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई।

1 दर्जन से अधिक युवकों ने किया हमला
आरोप है कि उक्त तीनों कर्मचारियों ने 12 से ज्यादा युवकों को बुला लिया। आरोपियों ने चीनी मिल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कई कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। चीनी मिल अधिकारियों ने किसी तरह जान बचाई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। एक हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना
हमला करते हुए आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मिल सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने इस संबंध में कई लोगों को नामजद और कई अज्ञात में तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.