देर से दफ्तर पहुंचने वाले अफसरों का कटेगा वेतन, कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा

बागपत डीएम का आदेश- देर से दफ्तर पहुंचने वाले अफसरों का कटेगा वेतन, कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा

देर से दफ्तर पहुंचने वाले अफसरों का कटेगा वेतन, कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा

Tricity Today | डीएम बागपत राजकमल यादव

Baghpat News : डीएम बागपत राजकमल यादव द्वारा जनपद में हर दिन कोई नई पहल शुरू की जाती है। जिलाधिकारी को क्षेत्र में जनता समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान करवाने के लिए जाना जाता है। हाल में ही जिलाधिकारी ने जूम एप के माध्यम से तमाम विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में औचक निरीक्षण किया। जो कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे, उनका 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए है।

डीएम बागपत हर दिन अपने कार्यालय से सुबह 10:00 बजे पहुंचकर जूम ऐप के माध्यम से 10:15 मिनट पर जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त तहसील स्तरीय अधिकारी और समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की सोशल मीडिया के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। साथ ही अधिकारी की कार्यालय में उपस्थिति लेते हैं। डीएम बीके सख्त निर्देश है कि फरयादी कार्यालय पर अनुमानित 10:00 बजे आ जाते हैं। इसलिए सभी अफसर अपने कार्यालय के समय 10:00 बजे से पूर्व ही कार्यालय पहुंचे और अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करें।

बृहस्पतिवार को जूम ऐप के जरिए डीएम ने सभी विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। जिसमें चार खंड शिक्षा अधिकारी गायब मिले है। खंड शिक्षा अधिकारी बड़ौत, पिलाना, बिनोली और बागपत अनुपस्थित पाए गए है। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जूम ऐप के माध्यम से अधिकारियों की प्रतिदिन हाजिरी ली जाएगी जो अधिकारी बिना बताए, बिना सूचना दिए कार्यालय से गायब रहते हैं उनका वेतन रोका जाएगा। साथ ही उनका कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। अगर अधिकारियों की गलती बार-बार पाई गई तो उनके खिलाफ विभाग को लिखित शिकायत दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.