दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में काटा हंगामा, कहा- ये 7 मांगे पूरी नहीं हुई तो...

बागपत से बड़ी खबर : दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में काटा हंगामा, कहा- ये 7 मांगे पूरी नहीं हुई तो...

दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में काटा हंगामा, कहा- ये 7 मांगे पूरी नहीं हुई तो...

Tricity Today | किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

Baghpat News : बागपत जनपद में बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में  किसान संघर्ष समिति ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने इस दौरान किसानों को 2022 के सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा दिए जाने और अन्य 7 मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा है।

किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगे
बागपत कलक्ट्रेट परिसर में दर्जनों रालोद कार्यकर्ता और आसपास क्षेत्र के किसान इकट्ठा होकर पहुंचे। जिन्होंने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले अपना विरोध प्रदर्शन किया और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे जो तैयार किया जा रहा है। उसमें भूमि अधिग्रहण मामले में सरकार किसानों को उचित रेट पर मुआवजा दे। 

किसानों ने अन्य 7 मांगे और रखी
भूमि अधिग्रहण एक्ट 2013 के अनुसार किसानों को 2022 के सर्किल रेट अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। जबकि उन्हें 2015 के अनुसार मुआवजा मिल रहा है। जिसका उन्होंने विरोध जताते हुए आज कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों किसानों ने अपनी अन्य 7 मांगे और रखी। 

किसानों ने ये मांग की 
किसानों ने सर्विस रोड, अंडरपास, सिंचाई नाली की उचित व्यवस्था और पेड़ो-ट्यूबवेल का उचित मूल्यांकन दोबारा से कराए जाने और चक लिंक मार्ग को दर्शाने की मांग की है। टिकरी-टटीरी गांव के किसानों की ग्रामीण भूमि को शहरी भूमि के अनुसार दोगुना मुआवजा कर दिया जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने साफ कहा कि जब तक इन सभी मांगो को नही माना जाता। तब तक एनएचएआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी का कोई भी कर्मचारी उनके खेतों में न जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.