अवैध हथियार से फायर करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दबोचा

Baghpat : अवैध हथियार से फायर करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दबोचा

अवैध हथियार से फायर करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दबोचा

Tricity Today | हिरासत में युवक

Baghpat : सिंघावली अहीर क्षेत्र में एक युवक का बंदूक से फायरिंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वायरल वीडियो बागपत जिले का बताया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बागपत पुलिस को टैग करके युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार कंधे पे लेकर और फायर करते हुए युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  जिसमे युवक पहले वीडियो में अवैध रायफल, (मस्कट) को कंधे पर रखकर चल रहा है। वही दूसरे वीडियो में युवक ने अवैध हथियार से फायर भी किया है। युवक ने खुद को बाबा गैंग का सदस्य बताकर भी किसी युवक को फोन पर धमकी दी है।

पुलिस ने की जांच
पुलिस ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की गई। जिसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। जांच में पता चला कि यह अवैध बंदूक शूटिंग वाली है। युवक ने शौक के लिए यह वीडियो बनाई थी। पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.