बागपत में पूर्व भाजपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर, गौतमबुद्ध नगर को आया अवतार सिंह भड़ाना याद

बड़ी खबर : बागपत में पूर्व भाजपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर, गौतमबुद्ध नगर को आया अवतार सिंह भड़ाना याद

बागपत में पूर्व भाजपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर, गौतमबुद्ध नगर को आया अवतार सिंह भड़ाना याद

Tricity Today | बागपत में पूर्व भाजपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Baghpat News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने वाले भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्होंने बागपत के कई गांव में चुनाव प्रचार करते समय आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाई थी। जिसकी वजह से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक रमाला के खिलाफ वारंट जारी हो गया था। जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

जेवर के कई थानों में मुकदमा दर्ज
इस खबर के सुनने के बाद गौतमबुद्ध नगर की जनता को जेवर से समाजवादी और रालोद गठबंधन पर चुनाव लड़ रहे अवतार सिंह भड़ाना की याद आ गई है। अवतार सिंह भड़ाना ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 कानून और आचार संहिता के नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई थी। अवतार सिंह भड़ाना के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है। हालांकि उन्होंने अभी तक कोर्ट में हाजिरी नहीं दी है।

हो सकता है वारंट जारी
बताया जा रहा है कि अवतार सिंह भड़ाना ने जिले में चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन किया था। जिसकी वजह से उनके खिलाफ काफी थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। बताया जा रहा है कि अगर उन्होंने भी जल्द से जल्द कोर्ट में हाजिरी नहीं दी तो उनके खिलाफ भी वारंट जारी होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.