नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रपौत्री सड़क हादसे में घायल, हाथ में फैक्चर

बागपत से बड़ी खबर : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रपौत्री सड़क हादसे में घायल, हाथ में फैक्चर

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रपौत्री सड़क हादसे में घायल, हाथ में फैक्चर

Tricity Today | राजश्री चौधरी

Baghpat News : नेताजी सुभाष चन्द बोस की प्रपौत्री रविवार को सड़क दुघर्टना में घायल हो गई। खेकड़ा के पास अचानक उनकी कार के सामने ट्रक आ गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के दौरान हाथ में चोट लगी है।

कैसे हुआ हादसा
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने सुभाष चन्द बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी को आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित स्वीकार करने के उपरांत रविवार को जब राजश्री चौधरी अपनी कार से बड़ौत आ रही थी, तो खेकडा के पास अचानक उनकी कार के सामने एक ट्रक आ गया।जिस कारण वे घायल हो गई। उनके हाथों में चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद वे कार्यक्रम में शामिल हुई। जैसे ही वह कार्यक्रम में पहुंची तो लोगों ने घटना की जानकारी लेते हुए जल्द ही उनके ठीक होने की मंगलकामना की। बाद में वह कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद वापस लौट गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.