पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, रोहतक पुलिस ने जुटाई राम रहीम से खास जानकारी

गुरमीत राम रहीम असली या नकली : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, रोहतक पुलिस ने जुटाई राम रहीम से खास जानकारी

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, रोहतक पुलिस ने जुटाई राम रहीम से खास जानकारी

Google Image | Gurmeet Ram Rahim

Baghpat News : रोहतक की जेल से छूट के आने के बाद भी गुरमीत राम रहीम सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। अब यह सवाल उठ रहा है कि रोहतक की सुनारिया जेल से छूट के आने के बाद डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में रह रहे गुरमीत राम रहीम असली है या नकली। जिस पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। इसकी पुष्टि के लिए बीती रात को रोहतक पुलिस ने राम रहीम से बातचीत कर कुछ जानकारी जुटाई। जिसकी पुष्टि बागपत पुलिस द्वारा की गई। कुछ दिनों पहले गुरमीत राम रहीम ने भी अपने असली और नकली होने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि "रोहतक जेल से पैरोल पर 17 जून को बागपत के बनावरा डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही आया हुआ हूं।"

लोगों की चिंता बढ़ी
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले 17 जून को गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से पैरोल पर कुछ दिन के लिए बाहर आए थे। पैरोल मिलते हैं गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से सीधे अपने डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा गए। जैसे ही लोगों को इस बात की सूचना मिली तो वह उनसे मिलने के लिए उनके आश्रम पर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे उनके भक्त जनों की संख्या बढ़ने लगी। वहीं, कुछ दिनों बाद एक बड़ा सवाल उठा कि आश्रम में बैठे गुरमीत राम रहीम असली है या नकली। जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। अब ऐसे में इस को लेकर आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस बात की पुष्टि के लिए बीते रविवार की रात को रोहतक पुलिस ने आश्रम में जाकर राम रहीम से बात की और कुछ अहम जानकारी जुटाई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.